पड़ोसी ने घर के सामने बना दिया मूत्रालय, दुर्गन्ध फैलने से पीड़ित ने की शिकायत, कोई कार्यवाही नहीं.
बसना नगर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी वाहिद खान पिता समीर खान ने अपने घर के सामने रहने वाले फद्दो खान पिता हफीज खान द्वारा मूत्रालय बनाये जाने से इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से की है.
दरअसल फद्दो खान पिता हफीज खान द्वारा वाहिद खान पिता समीर खान के घर के सामने दो खूंटा डालकर एक प्लास्टिक का घेरा बना दिया है, जहाँ मूत्र त्याग किया जा रहा है, जिसके चलते उक्त क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है अथवा वाहिद खान का निवास ठीक फद्दो खान के निवास के सामने होने से मूत्र उनके घर के सामने आ रहा है.
इस संबध में पीड़ित ने कई बार नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष से इस मामले की शिकायत की, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही नगर पंचायत द्वारा नहीं किये जाने पर पीड़ित वाहिद ने इसकी शिकायत 27 नवंबर को ऑनलाइन दर्ज करवाया है.
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामला नगर पंचायत के अंतर्गत है कहकर उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी, इसके बाद 5 दिसंबर को मजबूरन पीड़ित ने इसकी शिकायत कलेक्टर महासमुंद, बसना पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली, और तहसीलदार बसना से की है.
पीड़ित ने बताया कि कोरोना के समय में भी नगर पंचायत द्वारा स्वछता के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है, शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण वहां गन्दगी फैल व दुर्गन्ध फैल रही है. जिससे बीमारी फैलने की संभावना है तथा पीड़ित के परिवार पर भी स्वास्थ का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
पीड़ित वाहिद खान ने बताया कि यदि 12 दिसंबर तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो वह मजबूरन अपने परिजनों के साथ बसना नगर पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा.