महासमुंद : खेत में लगे सोलर पंप एवं केबल वायर चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : खेत में लगे सोलर पंप एवं केबल वायर चोरी.

थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम उमरदा में खेत में लगे सोलर पंप एवं केबल वायर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि लाल कुमार ध्रुव को कृषि कार्य हेतु क्रेडा द्वारा संचालित योजना सौर सुजला के तहत 3 HP क्षमता का सोलर पंप 24 अप्रैल 2017 को शासन द्वारा प्रदाय किया गया था. जिसे वह अपने कृषि कार्य के लिये प्लाट खार खेत उमरदा में लगाया गया था. जिससे वह खेती किसानी करते आ रहा है.


लाल कुमार ध्रुव जब अपने खेत प्लाट खार मे 7 दिसम्बर 2020 को सुबह 06.00 बजे पहुंचा तो देखा कि उसके खेत में लगे सोलर पंप एवं केबल वायर पुरानी इस्तेमाली किमती लगभग 5,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें