महासमुंद : विवाद झगडा करने से मना करने पर बेटे ने माँ से की मारपीट.
थाना महासमुन्द अंतर्गत नयापारा दलदली में विवाद झगडा करने से मना करने पर बेटे ने अपने माँ से मारपीट की जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुनिता साहू के 3 लडके है, जिसका बड़ा लडका संतोष साहू 9 दिसम्बर 2020 को शाम 5 बजे बाहर से आकर घर में विवाद झगडा करने लगा.
जिसे सुनीता ने विवाद झगडा करने से मना की तो बिना कारण के वह माँ बहन की अश्लील गालीयां देने लगा एवं उसे हाथ मुक्का से लात से मारपीट करते जान से मारने की धमकी देते घर से बाहर निकाल कर रोड में मारपीट करने लगा. मारपीट करने से सुनिता साहू के बांया हाथ दाहिना पैर, बदन में चोट लगी है. विवाद झगडा को देख सुनीता की बहू नेहा बीच बचाव करने आयी तो उसे भी हाथ झापड़ से गाल में मारपीट कर चोट पहुंचाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.