तुमगांव : दो महिला का सड़क दुर्घटना से मौत होने पर मामला दर्ज... - CG Sandesh

तुमगांव : दो महिला का सड़क दुर्घटना से मौत होने पर मामला दर्ज.

थाना तुमगांव अंतर्गत गोपालपुर हाईवे के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से महिला की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 9 नवम्बर 2020 के शाम 07.20 बजे अज्ञात महिला उम्र करीबन 35- 40 वर्ष घटनास्थल NH53 रोड गोपालपुर हाईवे के पास उक्त महिला को किसी अज्ञात वाहन का चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उक्त महिला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, एक्सीडेंट करने से उक्त महिला के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आया था जिसे डायल 112 द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया. एवं डाक्टर द्वारा चेक करने पर महिला का मौत होना बताया गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपराध धारा 304 ए अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


तथा 05 नवम्बर 2020 के 02.30 बजे तिरथ सिंह पैकरा द्वारा अपनी मोटरसायकल CG 22 S 3388 TVS apache RTR को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाने से मो.सा. के पीछे बैठी उसकी पत्नी निकिता पैकरा के नीचे गिरकर चोट आने से मौत हो गयी, जिसपर तिरथ सिंह पैकरा पर अपराध धारा सदर 304 ए अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें