स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ काली पट्टी लगा कर करेंगे विरोध
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन अपने मुख्य मांग 2800 ग्रेड पे को लेकर शासन प्रशाशन तक लगातार अपनी बात रखते आए हैं लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिलता देख सरकार को अपना घोषणा पत्र याद दिलाते हुए विरोध स्वरूप काली पट्टी लगा कर कार्य करेंगे जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के 13000 से अधिक स्वास्थ्य संयोजक सरकार से नाराज़ चल रहे है और 1 दिन काली पट्टी के साथ कार्य करेंगे आगे
स्वास्थ्य संयोजकों के मांग नहीं मानी गई तो कोविड वैक्सिनेशन के पूर्व अनिश्चित कालीन आंदोलन में जा सकते हैं। पूरे कोरोना काल में अब तक समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ प्रतिदिन कॉविड टेस्ट भी कर रहे है बावजूद कोई प्रोत्शाहन राशि भी नहीं दी जा रही है।
ज्ञात हो पूरे छत्तीसगढ़ में स्वस्थ्य संयोजक ही वैक्सिनेशन का कार्य करते है। पूर्व में मीजल्स रुबेला वैक्सीन भी स्वास्थ्य संयोजक द्वारा ही की गई थी ।
इसलिए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल द्वारा जानकारी दी गई कि अभी 12 दिसम्बर को सरकार को घोषणा पत्र को याद दिलाने काली पट्टी लगा कर स्मरण कराया जा रहा है । आगे कर्मचारी संगठन बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगी ।