बसना : लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर मामला दर्ज.
चौकी भंवरपुर के ग्राम नौगडी से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लडकी को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार लड़की विगत 15 दिनों से घर से लापता है जिसका आसपास एवं रिश्ते परिवार में खोजबीन करने से भी पता नही चल रहा है. लड़की के परिजनों को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति लड़की को भगा ले गया होगा. जिसपर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें