बसना : गोठानो में पैरा को दान करने के बजाय जलाए जा रहे है पर... - CG Sandesh

बसना : गोठानो में पैरा को दान करने के बजाय जलाए जा रहे है पराली बानीपाली में 20 लोगों के ऊपर कार्यवाई की जा रहा है.

राज्य सरकार द्वारा किसानों को पैरा गांव-गांव में बन रहे गोठानो में दान करने अपील किया गया था. लेकिन किसानों द्वारा पैरा को दान करने के बजाय खेतो में ही जलाया जा रहा है.

राज्य सरकार ने पराली जलाने पर भी भारी जुर्माना के प्रावधान बनाया है. इस वर्ष सख्त निर्देश जारी किए गए थे कि पराली जलाने पर प्रति एकड़ 15 हजार जुर्माना के आदेश जारी किया गया है. इसके बावजूद भी किसानों द्वारा गाँव-गाँव मे सैकड़ो एकड़ पराली जलाते देखे जा रहा है.

इससे पर्यावरण प्रदूषण को भी भारी नुकसान होता है. बता दे कि पराली जलाने के कारण खेतों में उर्वरक शक्ति भी नष्ट होते है और फसलों के उपज में भी कमी आता है.

बसना ब्लॉक अंतर्गत भुकेल, बानीपाली, बरडीह और खरोरा मार्गो पर कई एकड़ फसलों में आग लगा दिया गया है. तो वहीं कई किसान पराली को आग लगाने की तौयारियो में मेढ में पराली को बिछाकर रखे हैं.

बानीपाली के खेतों में लगभग 25 से 30 एकड़ फसलो में पराली जलाने के मामले में गणेश डड़सेना पटवारी द्वारा निरीक्षण किया गया है. जिसमे लगभग 20 से 25 किसानों के ऊपर पराली जलाने के कारण जुर्माना किया जा रहा हैं.

पटवारी ने बताया कि कृषि अधिकारियों द्वारा भी किसानों को समझाइस दिया जाता है कि पराली न जलाए जहाँ-जहाँ  गोठान है वहां दान करें. इससे पर्यवरण भी नुकसान होता है. पटवारी ने बताया कि मुनादी भी करवाया गया है कि पराली ना जलाए इनके बावजूद भी किसान मानने को तैयार नही है.

बताया कि बानीपाली और आस पास के कई एकड़ खेतो में पराली में आग लगाया गया है पंचनामा बनाकर कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें