महासमुंद : पालिका की लापरवाही किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर ... - CG Sandesh

महासमुंद : पालिका की लापरवाही किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है - लोकेश चन्द्राकर

कलेक्ट्रेड मार्ग गौरव पथ प्रवेश द्वार बरोंडा चौक में बड़ा गड्ढा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 के जनपद सदस्य प्रतिनिधि व समाज सेवक लोकेश चन्द्राकर इन दिनों ग्राम व शहरी समस्याओं को लेकर काफी जागरूकता अभियान के चलते केंद्र व राज्य शासन के कार्यों पर पैनी नजर डालते हुए बताया कि,मुख्यालय के चौराहे बरोंडा चौक स्थित गौरव पथ प्रवेश द्वार कलेक्टर मार्ग पर एक बड़ा सा गड्ढा को देखते हुए कि, आज इस मार्ग से कई उच्चाधिकारी जनप्रतिनिधियों द्वारा हजारों बार इन मार्गो से गुजरते देखे होंगे किंतु किसी की नजर यहां पर नही पड़ी । नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.के.हलधर द्वारा कहा जाता है कि,मेरे को नही मालूम पर दिखवाता हू।

खस्ताहाल सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। नगरपालिका द्वारा सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण यह सड़कें आए दिन सड़क हादसों को अंजाम दे रही हैं। वहीं जवाबदार नगरपालिका और सड़क निर्माण एजेंसियां किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं‌।

ऐसी स्थिति किसी एक वार्ड और मोहल्ले की नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा व्यस्ततम मार्गों की सड़कों की हालत पूरी तरह जर्जर हैं। सड़कों पर वाहन चालक हिचकोले लेते हुए जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यहां के जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी नहीं है। हर दिन इन मार्गों से अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं लेकिन न तो अफसर पहल कर रहे हैं और न ही जनता के नुमाइंदे सामने आ रहे हैं। मुख्य मार्गो पर आने जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज महासमुन्द नगर पालिका को जो कार्य प्राथमिकता पूर्वक पहले करना चाहिए । उस कार्य को नजरअंदाज करते हुए पल्ला झाड़ने का काम कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें