15 हाथियों के दल ने दिया बसना के ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक... - CG Sandesh

15 हाथियों के दल ने दिया बसना के ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक, खेत मे थरहा और बाड़ी को पहुँचाया नुकसान, सुरक्षा के लिए करवाया गया मुनादी

बसना के बिरसिंगपाली, साजापाली और दुर्गापाली और तथा सरायपली के आंवलाचका में हाथियों के पैरों के निशान देखे गए है. 15 हाथियों के दल ने बिरसिंगपाली के एक किसान तोपसिंह पटेल द्वारा गर्मी फसल के लिए 9 एकड़ खेत मे लगाये गए थरहा को गत रात्रि रौंद दिया हैं.

15 हाथियों का दल साजापाली में एक किसान हीरालाल यादव के बॉडी में घुसकर केला और नारियल के पेड तथा साग सब्जियों को रौंद दिया गया है.

बसना वन रक्षक के पद पर पदस्थ वीरेंद्र पाठक से संपर्क कर चर्चा करने पर बताया कि सारंगढ के गोमर्डा अभ्यारण से 15 हाथियों का दल बसना के सागरपाली के पास बंसूलीडीही, टूठीकोना, कुसमुर, सुखापाली के पास भ्रमण कर रहा है.

पाठक ने बताया कि अभी 2 बजे तक हाथियों का करेंट लोकेशन बंसूलीडीही है. बताया गया कि वन विभाग के कर्मचारी नजर बनाए हुए है तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो में सुरक्षा के मद्दे नजर मुनादी करवा दिये हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें