दहेज़ प्रताडना से तंग आकर एक महिला ने पुलिस में की शिकायत, पति ने किया था मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास, बरी नियत से देखता था ससुर.
प्रार्थिया पूजा राजपूत पिता जयसिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 13 मई 19 को दिनेश राजपूत ग्राम गणेशपुर थाना कुरूद जिला धमतरी के साथ उसका विवाह हुआ था. जहाँ शादी के दो तीन माह ठीक ठाक चला, फिर उसका पति दिनेश सिंह राजपूत, ससुर सुरेश सिंह राजपूत के द्वारा दहेज के नाम से मारपीट कर प्रताडित करना शुरू कर दिये.
प्रार्थिया महिला का पति किसी अन्य महिला से अपना संबंध होना बताते हुये अपनी पत्नी को अपमानित करता था, जिससे तंग आकर महिला अपनी मायके महासमुन्द आकर रहने लगी. लेकिन उसका पति वहां भी जाकर उसके साथ मारपीट व प्रताडित करता था.इसके बाद मामला काउंसिलिग महासमुन्द से परिवार परार्मश केन्द्र में पहुंचा, जहाँ उसके पति द्वारा काउंसिलिंग मे समझौता कर लिया गया था, लेकिन बाद में वह फिर से लगातार प्रताडित करना नहीं छोड रहा है.
प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति दिनेश व्दारा दहेज में कुछ सामान नही लायी हो कहकर उसे माता पिता से दहेज के रूप में नगद पैसा लाने के लिए मांग किया करता था. तथा किसी अन्य महिला से शादी के पूर्व अनैतिक संबंध होने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से कष्ट पहुचाता था.
महिला ने बताया कि उसके सास ससुर व्दारा भी उसके पति को उकसाया जाता था. तथा एक दिन उसके पति ने उसके शरीर में मिट्टी तेल डालकर जलाने का प्रयास किया तो वह वहाँ से भागकर अपने मायके आ गई तथा घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी. महिला ने बताया कि परिवार परामर्श केन्द्र महासमुन्द में सुलह समझौता के बाद भी उसके पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नही आया था. महिला का कहना है कि उसका ससुर का व्यवहार भी उसके प्रति अच्छा नही था. और वह उसे बरी नियत से देखते हुये गन्दी बात कहकर अपमानित महसूस करता था.
जिसकी जानकारी महिला अपने पति को बताई तो वह उसे मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने लगा. जिससे महिला अपनी जान को खतरा में भाँप कर अपने मायके महासमुन्द आकर समाज के प्रमुख लोगों को घटना के बारे में बतायी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 34-IPC, 498-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.