महासमुंद : घर में सिमेंट बोरा नहीं रखने पर की महिला से मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत महिला को गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी मारपीट करने पर मामला दर्ज करवाया गया है.पीड़ित महिला चम्पी बाई धीवर ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 20 को रात्रि 07.30 बजे वह अपने घर पर थी. उसी समय पास के स्कुल जहाँ मरम्मत का काम चल रहा है वहां काम करने वाले एक मजदुर द्वारा एक बोरा सिमेंट लेकर महिला के यहा रखने आया था. जिसे महिला ने पहचानती नही हूं, रखने से मना की.
इसी बात को लेकर रात्रि 08.00 बजे तेजपाल धीवर, भूषण धीवर द्वारा क्यो मना किये हो कहकर महिला को उसके घर के परछी में आकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये सिर के बाल को पकड कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तेजपाल धीवर और भूषण धीवर पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.