महासमुंद :  ज़िले में वर्चुअल मैराथन के लिए अब तक 2000 से  ज... - CG Sandesh

महासमुंद : ज़िले में वर्चुअल मैराथन के लिए अब तक 2000 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने कराया ऑन लाइन पंजीयन

महासमुंद 12 दिसम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर छत्तीसगढ़ शासन की प्रथम वर्चुअल मैराथन कल रविवार 13 दिसम्बर को सुबह 06ः00 बजे से सुबह 10ः00 बजे तक होगी। पहली बार होेने वाली वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए महासमुंद जिले में अब तक 2187 प्रतिभागियों ने आॅनलाईन पंजीयन कराया है।

जिला खेल अधिकारी  मनोज धृतलहरें ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया पहले 10 दिसम्बर तक थी जिसे बढ़ाकर अब 12 दिसम्बर तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कही भी समूह में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दौडेंगे और दौड़ते हुए कुछ सेंकण्ड का वीडियों अथवा फोटों रविवार 13 दिसम्बर की सुबह 06ः00 से 11ः00 बजे तक हैशटैग रनविथ छत्तीसगढ़ के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकंेगे। जिले में 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को पारितोषित के रूप में टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें