बसना : मोटरसायकल को पीछे से ट्रक ने मारी ठोकर, मौत
कल शाम करीब 03.45 बजे बसना थाना अंतर्गत तिवारी ढाबा के पास किसान एग्रो के सामने सरायपाली की ओर से आ रही ट्रक क्र0 BR 27 C 4005 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे मो0सा0 क्षतिग्रस्त चालाक राधाचरण डड़सेना के सिर एवं दाहिने पैर में आयी गंभीर चोंटो के कारण मौके पर मृत्यु हो गया. बताया गया कि राधाचरण डड़सेना ग्राम खरोरा से साप्ताहिक बाजार बसना सब्जी भाजी लेने आ रहा था उसी समय यह हादसा हो गया. जिसपर पुलिस ने ट्रक क्र0 BR 27 C 4005 के चालक पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें