पिथौरा : ट्रेक्टर चलाना नहीं आता कहने पर दो परिवार में मारपी... - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रेक्टर चलाना नहीं आता कहने पर दो परिवार में मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम राजासवैया खुर्द में मारपीट गाली गलौच होने पर काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है.

सत्यप्रकाश पटेल पिता डमरूलाल पटेल के अनुसार 11 दिसंबर 2020 को शाम वह अपने ट्रेक्टर को चलाकर अपने खेत गया था और शाम को ही काम करके वापस आ गया था. उसके अलगले दिन सुबह लगभग 08:00 बजे वह अपने घर के बाहर था, उसी समय उसके घर के सामने रहने वाले रामलाल पटेल की मां उसके पास आकर मुझे चिल्लाने डांटने लगी कि तुम ट्रेक्टर को सम्हाल कर नहीं चलाते हो जिसके कारण हमारे घर के बाहर रखा पत्थर टूट गया है बोलकर मुझे डांटने लगी. 

उसी समय रामलाल और उसकी पत्नि एवं बेटी भी सामने अपने घर के बाहर आ गये और रामलाल ने सत्याप्रकाश को गंदी गंदी गालीयां देते हुए मारपीट हाथापाई करने लगा. जिसकी शिकायत पर रामलाल पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया.

जबकि रामलाल पटेल पिता साधुराम पटेल के अनुसार 11 दिसंबर 2020 के शाम को घर के बगल का सत्यप्रकाश ऊर्फ राकेश पटेल उसके घर के सामने से अपने ट्रेक्टर से घर के सामने लगे हुये मोंगरा फूल के पौधे को नुकसान पहूंचाते हुये गया, जिसको अगले दिन सुबह देखने पर उसकी मां देवकुंवर बोलने लगी कि तुम जब भी ट्रेक्टर से आते जाते हो तो सम्हाल कर गाडी चलाया करो तुम्हारे ट्रेक्टर से पौधे को नुकसान पहूंचता है. 

जिससे सत्यप्रकाश रामलाल की मां को गंदी गंदी मां बहन की गाली देते हुये पत्थर फेंक कर मारा और अपने हाथ में रखे हुये कत्ता से मारने का प्रयास कर ही रहा था कि उसी समय सत्यप्रकाश की बेटी बीच बचाव की. 

शोरगुल की आवाज सुनकर जब रामलाल घर से बाहर निकला और झगडे को शांत कराया तो सत्यप्रकाश उसे गंदी गंदी गाली गलौज देते हुये बोलने लगा कि मेरे काम के बीच में आओगे तो तुम सब को जान से मारकर खतम कर दूंगा. जिसपर पुलिस ने सत्यप्रकाश पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें