पटेवा : मारपीट गाली गलौच के दो मामले दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : मारपीट गाली गलौच के दो मामले दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत मारपीट गाली गलौच के दो मामले दर्ज किये गए है. जिसमे अशोक साहू निवासी ग्राम चिरको ने पुलिस को बताया कि खेदूराम पटेल एवं उसका बाडी आपस में लगा है जिसके कारण खेदू राम पटेल बैर रंजीश रखता है. 

दिनांक 12/12/2020 को रात्रि में अशोक अपने घर के बाहर खडा था तभी खेदू राम पटेल उसके पास आकर वाद विवाद कर रहा था. फिर खेदू राम चला गया. इसके बाद अशोक जब सामान लेने किराना दुकान गया था और सामान लेकर वापस नवा डबरी तालाब के पास आग तापने रूक गया था वहां पर रात्रि करीबन 09-15 बजे खेदू राम पटेल आया और उसे मां बहन की अश्लील गाली देते पूर्व रंजीश पर से बास डंडा जिसमें लोहे का नुकिला जैसा लगा था उससे मार दिया. जिससे अशोक के पेट में चोट आया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने खेदू राम पटेल पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

अन्य मामले मे देवेश देव दीवान ने पुलिस को बताया कि ग्राम पटेवा का ही सौरभ लोधी की बहन से जान पहचान एवं एक दुसरे से बात करते थे इस बात का सौरभ को पता चलने पर मेरे बहन से क्यों बातचीत करता है कहकर वाद विवाद कर मारपीट किया था. इसके बाद वह अपनी पढाई करने रायपुर चला गया और सौरभ लोधी की बहन से कोई बातचीत नहीं हुई.

इसके बाद 12.12.2020 को देवेश देव दीवान अपने पिताजी का बर्सी होने से रायपुर से अपने घर पटेवा कार से दोस्तों के साथ घर आ रहा था कि सब्जी मंडी मोड के पास सौरभ लोधी पुरानी रंजीश की बात को लेकर सुबह 10:30 बजे उसकी कार के सामने अपना मोटर सायकल को अडाकर रोका और चल मेरे साथ बोला. जिसपर देवेश पिताजी की बर्सी कार्यक्रम है पूजापाठ के बाद आ जाऊंगा कहा.
पूजा कार्यक्रम होने के बाद देवेश के घर शाम करीबन 06:30 बजे सौरभ आया और बोला तुमको पटेवा आने से मना किया था क्यों आया है बोलकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर हाथ मुक्का व अपने पास रखे डण्डे से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया.

जिसपर पुलिस ने सौरभ लोधी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें