बसना : बाराडोली पथराला में बारदानों की कमी से किसान परेशान, बफरजोन से अधिक हो चुकी है खरीदी, नही हुआ है उठाव.
बसना ब्लॉक अंतर्गत बाराडोली धान खरीदी केन्द्र में बारदानों की कमी के वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरसल बारदानों की कमी के वजह से अलग-अलग गांव के किसानों से 500 बोरी के हिसाब से टोकन काटा जा रहा है.
एक दिन में 2500 बोरी का लिमिट है, बारदानों की कमी के वजह से प्रत्येक अलग-अलग गांव से मात्र 500-500 ही बोरी धान का खरीदी किया जा रहा है. ऐसे अलग-अलग गांव के लोग मात्र 500 बोरी ही धान बेच पा रहे हैं.
बताया गया कि सिर्फ 2 दिन का ही बारदाना बचा हुआ है, इसके बाद धान खरीदी बन्द हो सकता है. धान खरीदी प्रभारी और किसानों का कहना है बारदानों में फटे पुराने और गुणवत्ता हीन पुराने बारदाना भेजा जा रहा है. जिसमे बारदानों के कई बंडल उपयोगी साबित नही हो रहे है. इसके कारण किसानों को बरादना के कमी के वजह से भी टोकन और धान खरीदी बन्द होने के कगार पर है.
अभी तक धान खरीदी केंद्रों में नही पहुँचा है नया बारदाना
बसना ब्लॉक अंतर्गत बाराडोली में बफरजोन से अधिक की खरीदी हो चुका है लेकिन अभी तक उठाव शुरु नही किया गया है, बाराडोली कि लिमिट 20 हजार बोरिया लिमिट है. लेकिन कल तक 22 हजार खरीदी हो चुका है. इसके अलावा पथराला में 4400 लिमिट है और 10 हजार क्विंटल खरीदी हो चुका है.
धान खरीदी केंद्रों में बफरजोन से अधिक खरीदी होने की जानकारी मिल रही है. लेकिन अभी तक उठाव शुरू नहीं किया गया है. इससे न सिर्फ खरीदी पर प्रभारियों को चिंता सता रहा है, बल्कि किसानों को भी भारी चिंता है. चुकी इससे भी धान खरीदी प्रभावित हो सकता है.
धान उठाव नही होने के कारण खरीदी प्रभारियों को सता रहा डर
खरीदी प्रभारी करोड़ो का धान सड़ते देखें है, पिछले वर्ष शार्टेज लाने प्रभारियों को हटा दिया गया है. नए प्रभारियों में जीरो शार्टेज लाने का भारी दबाव है.
बाराडोली सहित धुमाभाठा, बड़ेढाबा, अंकोरी, खरोरा, पथरला धान खरीदी केंद्र प्रभारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भारी वर्षा और लिमिट से अधिक ख़रीदी के बाद भी उठाव नही होने के कारण करोड़ो का भारी वर्षा में सड़ गए. जिसके कारण भारी शार्टेज हुवा है.
इस साल फिर वही चिंता प्रभारियों को सता रहा है. बता दे कि बफरजोन से अधिक खरीदी और उठाव नही होने और भारी बरसात और समुचित व्यवस्था नही किए जाने के कारण बसना के 16 खरीदी केंद्रों में करोड़ों करोड़ो के धान सड़ गए. कई खरीदी केंद्रों में पिछले वर्ष का धान अभी तक पड़ा हुआ है.
बाराडोली और अंकोरी सहित अंचल के किसानों ने सही समय मे बारदाना उपलब्ध और धान उठाने की मांग जिला प्रशासन से की, बाराडोली और अंकोरी के किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन सही समय मे बारदाना और गुणवत्ता युक्त बरादाना उपलब्ध कराए, बारदानों के कमी के वजह से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.