#runwithchhattisgarh : 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लि... - CG Sandesh

#runwithchhattisgarh : 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए कराया पंजीयन, प्रदेश भर में उत्सव जैसा माहौल सभी जिलों के स्थानीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा

मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ दौड़ा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने टी शर्ट पहनकर दौड़ लगाई और अपनी फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज पूरा छत्तीसगढ़ इस मैराथन में शामिल हुआ। प्रदेश के सभी हिस्सों में हर वर्ग और उम्र के लोगों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।वर्चुअल मैराथन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे साथ मेरे छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान दौड़ रहा है आप भी दौड़े।

प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वर्चुअल मैराथन में भाग लिए।

राजधानी रायपुर में मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी इसमें शामिल हुए

भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्चुअल मैराथन ’रन फार छत्तीसगढ़’ में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा ने सभी को बधाइयां दी और मैराथन दौड़ भी लगाई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.आनंद शंकर बहादुर ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर सबका उत्साह बढ़ाया और मिष्ठान्न का वितरण किया।

विश्वविद्यालय में वर्चुअल मैराथन दौड़ के संयोजक डा. शाहिद अली ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौड़ में विश्वविद्यालय के शिक्षकों में डा. आशुतोष मंडावी, डा. राजेंद्र मोहन्ती, स्टाफ की ओर से  आकाश चंद्रवंशी,  अविनाश कर्डेकर, श्री राव,  चंद्रशेखर शिवहरे सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता के दो साल पर शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। 

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया आज सुबह रायपुर के राजा तालाब स्थित अपने निवास से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  के नेतृत्व में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में शामिल हुईं श्रीमती भेंड़िया के साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने भी वर्चुअल मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दौड़ती हुई तस्वीर व वीडियो पोस्ट की। श्रीमती भेंड़िया ने आयोजन के थीम वाक्य ‘बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के‘ से शुरुआत करते हुए कहा कि वर्चुअल मैराथन हमारी एकजुटता और ऊर्जा को दर्शाता है। सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास का डंका भारत ही नहीं विदेश में भी बज रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों  के सहयोग से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है। 

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल मैराथन में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में दौड़ लगाकर वर्चुअल मैराथन में सहभागी बने। मैराथन में राजस्व मंत्री के साथ कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। 

प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा और उनके पुत्र श्री पंकज शर्मा आज आयोजित वर्चुअल मैराथन में शामिल हुए।


बलौदाबाजार-भाटापारा :

पूरे छत्तीसगढ़ के साथ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने भी  आज दौड़ लगाई है, जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन,अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल, जिला जनसम्पर्क अधिकारी एम डी पटेल, जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी नितेश चक्रधारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण,मीडिया के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि सहित जिले युवाओं ने उत्साह पूर्वक वर्चुअल मैराथन में शामिल हुए है। 

 सुकमा :

सुकमा जिला वासी आज सुबह से ही अपने घर, मैदान, खाली सड़क एवं विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर दौड़ लगाते दिखे सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आज सुबह वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाई। जिले से लगभग 850 लोगों ने वर्चुअल मैराथन में अपना पंजीयन कराया था। 

बालोद :

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भी राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। उन्होने आज सबेरे जिला मुख्यालय के समीप तांडुला डैम के किनारे पहुंचकर दौड़ लगाई। 

दंतेवाड़ा :

जिले के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और युवाओं ने इस वर्चुअल मैराथन में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ, एसडीएम सहित सैकड़ों युवाओ ने आज सुबह वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाई।

गरियाबंद :

पंजीयन के मामले में 5136 पंजीयन कर जिला राज्य में तीसरे स्थान पर रहा । कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर ने   अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय भवन से डोंगरी गांव मोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई ।जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल, अपर कलेक्टर श्री जे आर चौरसिया, जिलाधिकारी सहित कर्मचारी और गांव, शहर के आम नागरिक और युवा उत्साह के साथ भाग लिया । जिला खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल ने बताया कि पंजीयन के मामले में जिले ने तीसरे स्थान हासिल किया है जो यह दर्शाता है कि जिले के युवा औऱ नागरिक उत्साही है । इसके अलावा लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपने पोस्ट शेयर किए पंजीयन करने वाले प्रथम 300 हितग्राहियों को टी-शर्ट भी प्रदान किया गया । 

दुर्ग :

दुर्ग विधायक अरूण वोरा, भिलाई विधायक तथा महापौर  देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। संभागीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संभागायुक्त  टीसी महावर तथा आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी प्रशांत ठाकुर भी दौड़ में सम्मिलित हुए।

अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी  रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम भी शामिल हुए। प्रख्यात हाकी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने लोककला पथ में मैराथन में हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने शिवनाथ नदी के किनारे दौड़ किया। जिले में हर जगह लोग दौड़े और खूब दौड़े। अर्जुन अवार्ड विजेता बाक्सर श्री राजेंद्र प्रसाद ने तथा वालीबाल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह तथा अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

फ्रीडम विद टार्च की थीम पर दौड़े, बनाया सुंदर वीडियो- दूरदर्शन पर नब्बे के दौर में ओलंपिक के ठीक पहले एक छोटा सा सांग दिखाया जाता था फ्रीडम विद टार्च। इस थीम में बहुत से खेल जगत के दिग्गज मशाल लेकर आगे बढ़ते थे और अपने साथियों को सौंप देते थे। इस थीम पर एक सुंदर वीडियो यहाँ भी तैयार किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्पोर्ट्स एवं खेलों से संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया। इस वीडियो को जिले के सभी प्रमुख लैंडमार्क्स में होने वाली एक्टिविटी दिखाई गई है। सुंदर कलाकृतियों से सजे लोककला पथ के अलावा बीएसपी प्रवेश द्वार, वाय शेप ब्रिज, शिवनाथ के किनारे, गौठानों में, रविशंकर स्टेडियम, जयंती स्टेडियम जैसे प्रमुख स्थलों पर वर्चुअल मैराथन में हिस्सा ले रहे लोगों को शूट किया गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने बाधाओं के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया और लोगों को प्रेरित किया। 

उत्तर बस्तर कांकेर :

जनप्रतिनिधि, अधिकारीग और युवाओं ने इस वर्चुअल मैराथन में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कांकेर विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव  शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत के सीईओ डाॅ.संजय कन्नौजे, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे सहित कई युवा ने आज सुबह वर्चुअल मैराथन में दौड़ लगाई। 

जगदलपुर :

कलेक्टर  रजत बंसल ने इलेक्ट्रॉनिक वाकर में दस किलोमीटर से अधिक की दौड़ लगाई। पुलिस महानिरीक्षक  पी सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक  दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  इंद्रजीत चंद्रवाल ने अपने निवास में स्थित वाकिंग ट्रेक पर दौड़ कर इस अभियान में शामिल हुए।

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार इस वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वर्चुअल मैराथन -''बात हे अभिमान के छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के थीम पर 'रन विथ छत्तीसगढ़' में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। 70 हजार से अधिक लोगों ने मैराथन के लिए पंजीयन कराया है। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों से लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बड़े ही उत्साह से दौड़े।

इस वर्चुअल मैराथन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रदेशवासियों इसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सहभागी बने। कहीं भी भीड़ किये बिना लोग अपने घरो, उद्यान, मैदान, सड़क सहित अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडें रहे हैं और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो हैशटैग#runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर रहे हैं।














अन्य सम्बंधित खबरें