बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर का अखिल भारतीय मण्डल प्राशिक्षण व... - CG Sandesh

बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर का अखिल भारतीय मण्डल प्राशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र का समापन.

भाजपा मण्डल गढ़फुलझर का अखिल भारतीय मण्डल प्राशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र के वक्ता डॉ एन. के. अग्रवाल, द्वितीय सत्र के वक्ता चंदू लाल साहू, तृतीय सत्र के वक्ता ओम प्रकाश शर्मा, चतुर्थ सत्र के वक्ता आदरणीय रामलाल चौहान तथा अंतिम सत्र के वक्ता सरला कोसरिया ने मण्डल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से प्राशिक्षण प्रदान किया.

दो दिवसीय इस प्राशिक्षण वर्ग में मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाजपा की रीति नीति, भाजपा के इतिहास, व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक विषयों पर जानकारी हासिल की। वक्ताओं के ओजस्वी वक्तव्य ने  कार्यकर्ताओं के अंदर एक नए ऊर्जा का संचार कर दिया है. जिसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा.

द्वितीय सत्र का समापन सरला कोसरिया ने वर्ग में भाग लेने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर हुआ.

समय निकाल कर मण्डल के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देने वाले प्रथम एवम द्वितीय दिवस के समस्त वक्ताओं का मण्डल की ओर से धन्यवाद सह आभार साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने वाले महामंत्री द्वय हरजिंदर सिंग हरजु, नरेन्द्र साहू सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव किशोर साहू, अरविंद मिश्रा, योगेश साव, गौरचन्द्र प्रधान, डॉ सोमनाथ पांडे, महेन्द्र प्रधान राधेश्याम नाग, प्रहल्लाद साहू,  कमलेश साव, निराला,  देव प्रसाद चौहान, संजय भोई, कमल चन्द्र प्रधान, लोकनाथ साव,  तेजेन्द्र पटेल, देवमणि पटेल, नरसिंह निषाद, दीनबन्धु दास, महिला मोर्चा की बहने श्रीमती वृन्दावती पांडे, रीता महंत, जया महंत, सुलोचना सागर, सुषमा प्रधान, जसवंत कौर, सावित्री कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया.

जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवम मण्डल के वरिष्ठ जिनके मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सफल की सफल बनाने के लिए चन्द्रशेखर पांडे, ओमप्रकाश चौधरी एवम सुवर्धन प्रधान को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें