महासमुंद : टोकन काटने में लापरवाही बरतने पर धान खरीदी के प्रभार से किया गया पृथक
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से निरंतर चल रहा है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया है।
जिला मुख्यालय से लगे हुए उपार्जन केन्द्र बेमचा में लगातार टोकन काटने में लापरवाही बरतने एवं किसानों से बारदाना लेकर धान खरीदी करने तथा धान उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के निर्देश पर उपार्जन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी सेवकराम चंद्राकर द्वारा रमेश सिन्हा को धान खरीदी के प्रभार तत्काल पृथक कर उनके स्थान पर पुरानिक लाल साहू को धान खरीदी का प्रभार सौंपा गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें