भाजपा मण्डल भंवरपुर का दो दिवसीय अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण... - CG Sandesh

भाजपा मण्डल भंवरपुर का दो दिवसीय अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।

भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात मंडल के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता फत्तेसिंह सिदार एवं सम्मेलाल साहू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

द्वितीय दिवस प्रथम सत्र के वक्ता पूर्व विधायक रामलाल चौहान , द्वितीय सत्र के वक्ता सरला कोसरिया, तृतीय सत्र के वक्ता चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, चतुर्थ सत्र के वक्ता डॉ एन के अग्रवाल चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य, तथा अंतिम सत्र के वक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने मण्डल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाजपा की रीति नीति,भाजपा के इतिहास, व्यक्तित्व विकास जैसे अनेक विषयों पर जानकारी हासिल की। मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी ने बताया कि वक्ताओं के ओजस्वी वक्तव्य हमारे कार्यकर्ताओं के अंदर एक नए ऊर्जा का संचार कर दिया है जिसका आने वाले दिनों में हमें निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

द्वितीय सत्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया की उपस्थिति में वर्ग में भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दुर्गापाली सरपंच श्यामसुंदर सारथी सहित ग्रामीण उपेन्द्र पटेल, पुरुषोत्तम दास वैष्णव, लीलाधर पटेल के अलावा अन्य 10 महिला पुरुषों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय कृष्ण कुमार पटेल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितु वैष्णव, पिताम्बर चौधरी, महेंद्र पटेल, हारालाल राणा, जागेश्वर चंद्रा, अंगद साहू , जय नारायण पटेल, मोहनलाल पटेल, महेश्वर पटेल, प्रेम सिंह बरिहा, मोहितलाल नायक, जीवन पटेल, गंगाराम साहू उपाध्यक्ष, बालमुकुंद पटेल उपाध्यक्ष, झनकराम चौधरी उपाध्यक्ष, सरस्वती चौहान उपाध्यक्ष, देवकी दीवान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला मंत्री, सुमन पंसारी, हेमचंद पटेल, बसंत पटेल, कामता पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष केदुआ, मधुसूदन पटेल पूर्व उपाध्यक्ष, रोहिल्ला भाई, बृजमोहन चौधरी महामंत्री केदुवा, पुरुषोत्तम पटेल सरपंच उड़ेला, खिलेश्वर वैष्णव , मोहनलाल पटेल , राजू चौहान, कीर्ति बेहरा, डेविड चौधरी, भागीरथी पटेल, योगेंद्र बंजारा, सोमनाथ पटेल, जयप्रसाद पटेल, संतराम निषाद, श्यामलाल चौहान, सुखराम यादव, अमर सिंह चौहान, कृष्ण कुमार नायक, गनपत बरिहा, डिग्री लाल निषाद, नरेश तिवारी जिला कार्यकारिणी सदस्य, कीर्तन चंद्रवंशी, ताराचंद साहू जनपद सदस्य बसना, कमल स्वर्णकार, जगदीश पटेल उमरिया, गजेंद्र साहू माधोपाली, जयंत पटेल सागरपाली , किरण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, लखेसिंह प्रेमी, मीडिया प्रभारी मनबोध मिरी, चितरंजन पटेल, सोहन पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें