पालतू कुत्ता के भौकने की बात को लेकर हुआ विवाद तो मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.
थाना महासमुंद अंतर्गत शिव मंदिर के पास पालतू कुत्ता के भौकने की बात को लेकर वाद विवाद मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र यादव 14 दिसम्बर 2020 को रात 08.00 बजे चौक से शिव मंदिर जा रहा था.
जहाँ उसके मोहल्ले के निवासी अनिल लोनारे तथा योगेश साहू से उसके पाले हुये कुत्ते के द्वारा उसे आते-जाते बार-बार भौकने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ, जिस पर अनिल लोनारे और योगेश साहू के द्वारा जितेन्द्र यादव को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे तथा अपने पास रखे डण्डे एवं हाथ मुक्के से उससे मारपीट करना शुरू कर दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें