बसना : धामनघुटकुरी में धान चबूतरा हुआ अनूपपयोगी, जानिए क्या ... - CG Sandesh

बसना : धामनघुटकुरी में धान चबूतरा हुआ अनूपपयोगी, जानिए क्या है कारण.

धान खरीदी के लिए लाखों खर्च कर बनाया गया चुबतरा आज के दिन उपयोगी साबित नही हो रहा है. इससे शासन के लाखो रु. के लागत से बनाया गया चबुतरे में जहां आज किसानों से खरीदे हुए धान को थप्पी करना था, वह आज पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो गया है.

मामला बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदखुरी का है, जहां उच्च अधिकारियों के देख-रेख और निर्देशन में धामनघुटकुरी में 5 नग धान चबुतरा का निर्माण करवाया गया है. जिसमे किसानों से खरीदे हुए धान को थप्पी किया जा रहा है, लेकिन 1 चबूतरा उपयोगी साबित नही हो पाया इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जिस जगह चबूतरा का निर्माण करवाया गया उसके ऊपर से हाई टेंशन विधुत वायर गुजर कर गया है. ऐसे में चबूतरा उपयोगी साबित नही हो रहा है चबुतरे से हाई टेंशन विधुत वायर ज्यादा ऊपर नही है ऐसे में चबूतरा में धान थप्पी करने पर दुर्घटना की आशंका हैं.

ग्राम पंचायत चंदखुरी के सरपंच नमिता ठाकुर से संपर्क करने पर बताया कि जनपद सीईओ और आरआई पटवारी द्वारा जिस जगहो का चयन किया गया है उसी जगहो में चबूतरा निर्माण करवाया गया है. सरपंच ने बताया कि धामनघुटकुरी में धान खरीदी के लिए पर्याप्त जगह भी नही है. धान खरीदी जगह में शासकीय जगहों के कमी के कारण वहां निजी भूमि में भी धान खरीदी किया जा रहा है.

सरपंच ने कहा कि जगह के कमी के कारण चबूतरा को चंदखुरी में निर्माण करवाने का भी बात कही गई, लेकिन धामनघुटकुरी के किसानों द्वारा वहीं बनवाने जिद किये. वहां जगह की कमी है कहा कि अभी 5 नग चबूतरा का निर्माण किया जा चुका है. 5 नग चबूतरा और निर्माण होना है.


अन्य सम्बंधित खबरें