महासमुंद : बुन्देली के फुटकर विक्रेता यहां से स्टाॅॅक से अधिक धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई
पिथौरा तहसील के अंतर्गत मंडी सचिव गिरधारी अग्रवाल के नेतृत्व मे मंडी कर्मचारियों ने मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। ग्राम बुन्देली मे फुटकर विक्रेता विनोद सिंह राजपूत के यहा स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाए जाने पर 53 बोरा धान जब्त किया गया है। जिसका मानक वजन 21.20 क्विंटल है।
विनोद सिंह राजपुत के यहां दस्तावेज का सही संधारण नही किया गया और अपनी क्षमता से अधिक भण्डारण किए जाने पर अधिक मात्रा को जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई। अभी तक कृषि उपज मण्डी पिथौरा के अधिकारियांे के द्वारा तहसील पिथौरा के अन्तर्गत कुल 09 प्रकरण मण्डी अधिनियम के तहत बनाए गए हैं और 187.20 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें