अवैध संबंध की वजह से पति ने की पत्नी से मारपीट व जान से मारने की धमकी मामला दर्ज.
थाना महासमुन्द अंतर्गत गुडरूपारा दुर्गा चौक में पति ने की पत्नी से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि विजय लक्ष्मी जेन्ड्रे शिक्षिका के पद पर पदस्थ है. सन 2006 मे उसका पति से प्रेम विवाह हुआ था। जिनसे दो बच्चे है उन सभी परिवार एक साथ रहते है। उसका पति विवेक नामदेव आये दिन उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट करता रहता है. उसके पति अन्य महिलाओ से संबंध रखते है जिसकी वजह से 15 दिसम्बर 2020 के सुबह 09.00 बजे उसका पति विवेक नामदेव द्वारा अश्लील गाली गलौच कर विजय लक्ष्मी जेन्ड्रे तथा अन्य परिवार के सदस्यो को जान से मारने की धमकी देकर उससे मारपीट करने लगा, मारपीट करने से उसके बाये आंख के उपर चेहरे मे चोट आई है, जिससे खुन बह रहा है दर्द हो रहा है। घटना को परिवार के अन्य रिश्तेदार एवं उसके बच्चे देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.