महासमुंद : ‘‘पढ़ना लिखना अभियान‘‘ के तहत् असाक्षरों का सर्वे... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘‘पढ़ना लिखना अभियान‘‘ के तहत् असाक्षरों का सर्वे कार्य शुरू

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल के समन्वय से जिले में संचालित केन्द्र प्रवर्तित ‘‘पढ़ना लिखना अभियान’’ के तहत् असाक्षरों के सर्वे के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए गठित सर्वे प्रभारियों द्वारा 14 दिसम्बर  से घर-घर जाकर असाक्षरों का चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में शहरी क्षेत्र के नगर पालिका परिषद् महासमुन्द के वार्ड क्रमांक 07 एवं 08 में, नगर पालिका परिषद् बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 01, 05, 06 एवं 09 में, नगर पालिका परिषद् सरायपाली के वार्ड क्रमांक 01, 07 एवं 08 में, नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 05 एवं 11 में, नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 01, 02, 05, 12 एवं 13 में सर्वे कार्य किया जा रहा है।


इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों मे विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम पंचायत बेमचा, कौन्दकेरा, लोहारडीह, परसदा, एवं सोरिद, विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम पंचायत अनवरपुर व जुनवानी खुर्द, विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम पंचायत बुंदेली, भुरकोनी, राजासेवैया खुर्द, लाखागढ़, मोहंदा व कोल्दा, विकासखण्ड बसना के ग्राम पंचायत बरगांव, बन्सुला, रसोड़ा, दुधीपाली, कुड़ेकेल, खटखटी, खेमड़ा, गनेकेरा, अरेकेल व बिटांगीपाली एवं विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत मल्दामाल, पतेरापाली, छिबर्रा, टेमरी, गेर्रा एवं बनोभांठा में भी सर्वे कार्य किया जा रहा है। महासमुन्द जिले को दस हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सर्वे का कार्य 14 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान सर्वे दल द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक लोगों की जानकारी लेकर सर्वे किया जाएगा। प्रत्येक दस असाक्षर पर एक स्वयंसेवी शिक्षक व साक्षरता केन्द्र का चयन किया जाएगा। सर्वे से प्राप्त डाटा का ऑनलाइन  पोर्टल में एण्ट्री किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें