महासमुंद : राज्य शासन के 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी जिला मुख्यालय के टाउन हाल में लगेगी प्रदर्शनी 17 और 18 को
राज्य शासन के 02 वर्ष के कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर योजनाओं
के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन जिला
मुख्यालय महासमुंद के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में 17 और 18 दिसम्बर
को किया जा रहा है। जनसंपर्क द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी में जिले की
उपलब्धियों, राज्य
सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया
जाएगा।
प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाॅम्पलेट, ब्रोशर और लघु पुस्तिकाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। प्रदर्शनी का अवलोकन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक किया जा सकता है।