महासमुंद : जिले में अब तक 55 हजार 365 पंजीकृत किसानों से लगभ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में अब तक 55 हजार 365 पंजीकृत किसानों से लगभग एक लाख 76 हजार 740 मीट्रिक टन धान की कि गई खरीदी

राज्य सरकार की योजना के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की धान खरीदी का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से गत 01 दिसम्बर 2020 से प्रारंभ हो गई है। जिले के किसानों में समर्थन मूल्य पर धान बेचनें और राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलने से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जिला खाद्य अधिकारी नितीश त्रिवेदी ने बताया कि जिले के 130 धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले के एक लाख 40 हजार 35 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। जिनका कुल रकबा 02 लाख 13 हजार हेक्टेयर से अधिक हैं। इनमें से अब तक 55 हजार 365 पंजीकृत किसानों ने लगभग एक लाख 76 हजार 740 मीट्रिक टन धान बेच चुकें हैं। जिसमंे 33 हजार 305 लाख रूपए से अधिक आॅनलाईन पेमेंट भुगतान किया गया है। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत करने और पंजीकृत सभी किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्रों मंे धान बेचनें के लिए बनाई गई सुव्यवस्थित प्रणाली से किसान काफी उत्साहित है।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें