महासमुंद : दावा-आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर को - CG Sandesh

महासमुंद : दावा-आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर को

 स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा, महासमुन्द के लिए अंग्रेजी माध्यम के 25 प्रकार के कुल 27 पदों पर संविदा भर्ती किए जाने के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के पात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक मेरिट और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची एन.आई.सी. महासमुन्द की वेबसाइट http://www.mahasamund.gov.in  में अपलोड कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक मेरिट सूची, प्रावधिक अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन कर सकते है। 

इसके अलावा अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट (भारतीय डाक सेवा) के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बी.टी.आई. रोड महासमुन्द (छ.ग.) पिन कोड-493445 के पता पर 22 दिसम्बर 2020 को शाम 05.30 बजे तक भेज सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय में प्राप्त आवेदन ही मान्य किए जाएंगें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें