धान खरीदी केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी द्वारा अनेकों समस्याएं सुन समाधान हेतु निर्देश दिए
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने कल बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बसना एवं ग्राम रसोड़ा धान ख़रीदी केंद्र का निरीक्षण कर धान बेचने पहुंचे किसानों से धान बेचने में आने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की. किसानों ने एक माह देर से धान खरीदी किए जाने की शिकायत करते हुए कहा कि खरीदी केंद्र में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है.
रसोड़ा धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण में पाया गया कि प्रतिदिन 717 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है जबकि धान खरीदी का समय लगभग 37 दिन का है ऐसे में 38,000 क्विंटल धान की खरीदी कर पाना असंभव नजर आ रहा है. जिसको देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने संबंधित अधिकारियों एवं उपस्थित कंप्यूटर ऑपरेटर को इस संबंध में अधिक मात्रा में खरीदी को बढ़ाने हेतु निर्देश दिए.
वही बसना कृषि उपज मंडी धान ख़रीदी केंद्र में प्रतिदिन 1600 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है इसमें लगभग 37 दिन का समय है टारगेट 83,000 क्विंटल का है जोकि कम खरीदी के आधार पर उक्त लक्ष्य को पूरा कर पाना असंभव नजर आ रहा है.
प्रतिदिन कम खरीदी की समस्याओं को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन अधिक मात्रा में धान खरीदी हेतु निर्देश दिए साथ बारदानों की समस्या एवं कमी को जल्द से जल्द पूर्ति कर वितरण करने को कहा.
किसानों के मध्य जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान हित में लाए गए तीन बिल के बारे में भी चर्चा की जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने कृषि बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी ने आगे किसानों को बतलाया कि नए कृषि सुधार कानूनों से किसानों को अपने मेहनत और हक का सही दाम मिलेगा. किसान अपनी फसल अपनी मर्जी से कहीं भी बेच सकेंगे. MSP और मंडियां भी जारी रहेगी और किसानों को विपणन हेतु बड़ा बाज़ार भी मिलेगा.
बिल के प्रावधानों को जान कर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की. साथ ही बिल को किसानों के हितों में बताते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद दिया है.
धान खरीदी केंद्र निरीक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,भाजपा बसना महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,कोषाध्यक्ष विकाश वाधवा, कुलदीप मलिक, अखिलेश भोई,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा,संजय प्रधान एवं धान बेचने आये किसान साथी भारी मात्रा में उपस्थित रहे.