महासमुंद : तार घेरा डालने से मना करने पर गाली गलौज कर जान से... - CG Sandesh

महासमुंद : तार घेरा डालने से मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी.

थाना महासमुंद अंतर्गत नयापारा में तार घेरा डालने से मना करने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि तारेन कुमार भारद्वाज 15 दिसम्बर 2020 को सुबह 08 बजे घर के सामने था, उसके घर के बगल के जमीन को उसके पड़ोसी सोहागा बाई तार घेरा डाल रही थी. जिसे तारेन कुमार भारद्वाज के द्वारा तार घेरा डालने से मना करने पर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें