बसना  :  छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ट कांग... - CG Sandesh

बसना : छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ट कांग्रेस जनों का सम्मान

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण करने पर आज पी डब्लू डी रेस्ट हाउस में बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान किया गया.

वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी के मुख्य आतिथ्य में रखे सम्मान कार्यक्रम में हुए विधायक प्रतिनिधि मंजीत सिंह सलूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने किसानों, गरीब मजदूरों सहित आम छत्तीसगढ़िया जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं की शुरुवात किया एवम इस दो वर्षों में विकास की गंगा बहाई है।

राज्य में आर्थिक मंदी नहीं है व सभी खुशहाल है ,देश मे छतीसगढ़ सरकार के ऐतिहासिक कदम व खुशहाली का मिशाल दिया जा रहा है।  कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी शभोलासिंह सिदार , रविशंकर कश्यप ,मोतीलाल नायक, परदेसी यादव, एवं प्यारेलाल को शॉल एवम श्रीफल से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी तनवीर सईद, ख्वाजा,श्रीमती मंदाकिनी साहू ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष,खालिद दानी,नवीन साहू महिपाल सिंह जटाल,मनोज प्रधान गौतम बंजारा इमरान मेमन हेमलाल साव चंदन चौहान ,सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें