सरायपाली : नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर नहीं द... - CG Sandesh

सरायपाली : नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर नहीं दिया जा ध्यान, लगभग सभी वार्डों में नाली जाम जैसी स्थिति में

सराईपाली नगर की साफ सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप ठप हो चुकी है. तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ध्यान साफ-सफाई को लेकर नहीं दिया जा रहा है. लगभग सभी वार्डों में नाली जाम जैसी स्थिति है नालियों के पानी की निकासी व्यवस्था करने में नगर पालिका प्रशासन सराईपाली नाकाम नजर आ रहा है.

वहीं शहर के भीतर कचरे का उठाव समय पर नहीं हो रहा है मुख्य मार्ग के आसपास झाड़ू लगाने का कार्य अभी नहीं के बराबर हो रहा है जिससे गंदगी का अंबार जगह जगह देखने को मिल रहा है.

नगर पालिका प्रशासन को बार-बार कहने पर और लिखित पर देने पर भी साफ सफाई नहीं हो रही है सराईपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम नजर आ रहे हैं जिस कारण नगर की जनता परेशान हो रही है.

सामाजिक कार्यकर्ता रूबी सिंह ठाकुर ने बताया सराईपाली शहर का साफ-सफाई के अभाव में बुरा हाल है. नए नगर अध्यक्ष बनने से लोगों को उम्मीद थी कि व्यवस्था में सुधार होगा परंतु पिछले कुछ महीनों से साफ सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से लचर नजर आ रही है. अध्यक्ष पालिका में दिखते नही मुख्य मार्ग पर उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं. प्रशासन निराकरण नहीं कर रहा बल्कि और लोगों को परेशान करने में लगा हुआ है. नगर पालिका में सुनने वाला कोई नहीं है बार-बार कहने पर भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें