महासमुंद : ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-... - CG Sandesh

महासमुंद : ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छा़त्राओं के लिए चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसम्बर तक

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ब्यूरो ऑफ इनर्जी इफिसीयेंशी (ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा क्रेडा के सहयोग से देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों में छात्र-छा़त्राओं के लिए चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर पर (शासकीय एवं निजी) आॅनलाईन (व्हाट्सअप, ई-मेल) के माध्यम से 31 दिसम्बर 2020 तक किया जा रहा है। जिससे बच्चें, अभिभावकों एवं आम नागरिकों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के प्रभारी अधिकारी एन.एल. गायकवाड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रबंधन के सहयोग क्रेडा जिला कार्यालय, महासमुंद द्वारा कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए 02 ग्रुप बनाए गए है। इनमें ग्रुप-ए कक्षा 05 वीं से कक्षा 08 वीं के लिए एवं गु्रप-बी कक्षा 09 वीं से कक्षा 12 वीं के लिए जिसमें छात्र-छात्राओं के चित्रकारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जा रहा है। चित्रकारी प्रतियोगिता एवं स्लोगन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें