महासमुंद : जमड़ी, कुड़ेकेल एवं अरेकेल में महिलाओं को दिया गया ... - CG Sandesh

महासमुंद : जमड़ी, कुड़ेकेल एवं अरेकेल में महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी), महासमुंद, जो कि बैंक आॅफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है। आरसेटी के निदेशक संजीव प्रकाश एवं संकाय सदस्य प्रतीक साहेब गुप्ता के द्वारा 12 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2020 तक छः दिवसीय निःशुल्क सामान्य उद्यमिता प्रशिक्षण समूह की महिलाओं को बसना विकासखण्ड के ग्राम जमड़ी, कुड़ेकेल एवं अरेकेल में किया गया। 

जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को मोमबत्ती बनाना, फिनाईल बनाना, हंेडवाॅस, हारपिक व साबुन बनाना सिखाया गया, साथ ही गांव में मुनादी करवाकर आरसेटी बाजार का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का विक्रय करवाया गया तथा आरसेटी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को यह भी बताया गया कि किस तरह से सामग्रियों को निर्मित कर बाजार में विक्रय और आमदनी प्राप्त किया जाए। इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेवा एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एल. नायक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें