महासमुंद  : किसान बोले सरकार खुले दिल से ले रही उनका धान, खर... - CG Sandesh

महासमुंद : किसान बोले सरकार खुले दिल से ले रही उनका धान, खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के अपने वायदे को पूरा निभाया इसकी चर्चा

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद 2500 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि दिया जा रहा है। जिले के किसानों का कहना है कि उनकेे धान बिक्री पर उन्हें समर्थन मूल्य की राशि मिल रही है। उनकी आर्थिक स्थित में सुधार आ रहा है। बहरहाल धान खरीदी केन्द्रों में इस बार किसानों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी के अपने वायदे को पूरा निभाया इसकी अधिक चर्चा है।

महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील के कृषक सहकारी समिति में अपनी उपज धान बेचने आए  एक छोटे किसान लखन यादव ने बताया कि उनका धान भूपेश बघेल सरकार खुले दिल से ले रही है। केन्द्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के उपर रुपए प्रति एकड़ किसान न्याय योजना के नाम से धान के अंतर की राशि देने से अब छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। एक और किसान राजा शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ भूमि में धान की फसल लगाई थी। जिसका 75 क्विंटल धान समिति द्वारा आसानी से ले लिया गया। प्रदेश सरकार का 25 सौ रुपये मूल्य के बीच के अंतर की राशि का भुगतान पहले की तरह समय पर मिलने की पूरी उम्मीद है।

वहीं कृषक टीका राम ठाकुर ने बताया कि अब भूपेश सरकार की नीतियों से कृषि कार्य  भी लाभ का व्यवसाय होता जा रहा है। एक और किसान श्री सोहन निषाद ने बताया कि अब किसानों की धान खरीदी का कार्य पूर्व से बेहतर तरीके से हो रहा है। खरीदी केंद्र की संख्या बढ़ाने से अब केन्द्रों में भीड़भाड़ वाली स्थिति नही है। किसान आसानी से अपनी साल भर की मेहनत की उपज धान बेचकर उसका उचित मूल्य प्राप्त कर रहा है। एक कृषक श्री मुकेश निषाद ने बताया कि अब सहकारी समिति में धान बेचना अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान जा मूल्य बढ़ाने जा अपना वायदा पूरा करते हुए किसानों की सुविधाओं की ओर भी विशेष ध्यान दिया जिसके लिए वे बधाई के पात्र है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें