महासमुंद : बीस लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत - CG Sandesh

महासमुंद : बीस लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम शिकारीपाली निवासी मिथलेश उर्फ मिलन ध्रुव की मृत्यु 01 जुलाई 2018 को बिजली गिरने से होने पर उनकी पत्नी पूर्णिमा ध्रुव के लिए, ग्राम टेंगराही निवासी त्रिदेव गिरी गोस्वामी की मृत्यु 14 अक्टूबर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पिता घनश्याम गिरी गोस्वामी के लिए एवं ग्राम गांजर निवासी यशवंत ढीमर की मृत्यु 16 सितम्बर 2018 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी पूर्णिमा ढीमर के लिए 

तथा इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम गड़बेड़ा निवासी रूपई बाई ध्रुव की मृत्यु 20 अगस्त 2020 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पुत्री मंगली बाई ध्रुव के लिए एवं सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम वार्ड क्रमांक 03 संजय नगर निवासी कमल किशन आदित्य की मृत्यु 28 मार्च 2019 को आग में जलने सेे होने पर उनके पिता रामगोपाल आदित्य के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हंै।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें