महासमुंद : सरकार के दो वर्ष पूर्ण, जनसम्पर्क विभाग की छायाचि... - CG Sandesh

महासमुंद : सरकार के दो वर्ष पूर्ण, जनसम्पर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का कलेक्टर गोयल ने किया शुभारम्भ

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आज फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी शुभारम्भ अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चन्द्रवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगणों के साथ ही नागरिकगण उपस्थित थे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शनी दो दिवसीय है। इसका आयोजन जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रातः 11ः00 बजे से रा़ित्र 08ः00 बजे तक खुली रहेगी। इसमें निःशुल्क प्रवेश रहेगा। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के फोटो और योजनाओं की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस प्रचार सामग्री में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे का समावेश है। जिसका लाभ जनता उठा सकती है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे प्रदर्शनी में आकर योजनाओं के बारें में जानें और उसका अधिक से अधिक लाभ उठावें।


कलेक्टर गोयल ने आगे कहा कि जिले के सभी विकासखण्डों में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और उसमें भी निःशुल्क प्रचार सामग्री का वितरण होगा। कलेक्टर गोयल सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक शशिरत्न पाराशर और सहायक जनसम्पर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार ने किया। कलेक्टर गोयल ने प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्याें को चित्रों के माध्यम से बेहतर ढंग से दर्शाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें