महासमुंद : चारी चुगली करती है घर के बारे में दुसरो को बताती ... - CG Sandesh

महासमुंद : चारी चुगली करती है घर के बारे में दुसरो को बताती है कहकर पड़ोसी से मारपीट.

थाना महासमुंद ग्राम कनेकेरा मे चारी चुगली करती है घर के बारे में दुसरो को बताती है कहकर पड़ोसी से मारपीट मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि प्रेमलता दीवान के तीन बच्चे है बडी लडकी तिजमला है, जो 12वी में पढ रही है। उसके घर मे पडोस का मोहित यादव की मां बसंत बाई यादव हमेशा बैठने के लिये आती है, इस बात को लेकर मोहित यादव हमेशा चारी चुगली करती है हमारे बारे मे बताती है बोलकर झगडा करते रहता है.


17 दिसम्बर 2020 को शाम करीब 6 बजे उन सब लोग घर पर थे तभी पडोस का मोहित यादव घर के पास आकर प्रेमलता दीवान को भद्दी भद्दी गालिया देकर जान से मारने की धमकी दिया, उसकी बेटी कुमारी तिजमला को हाथ थप्पड से मारने लगा जिसे वह छुडाने गयी तो उसे भी गंदी गंदी गालिया देते हुये धक्का देकर गिरा दिया और हाथ झापड से मारपीट किया घटना के समय किरण निषाद, पूर्णिमा निषाद, निर्मल तथा कली राम देवसाद देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें