महासमुंद : जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लोग योजनाओं की ले रह... - CG Sandesh

महासमुंद : जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी लोग योजनाओं की ले रहे जानकारी और योजनाओं के साथ खींच रहे फ़ोटो

राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर सरकार के 2 साल के कार्यकाल में की गई उपलब्धियों पर आधारित महासमुंद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (टाउन हाल) में लगाई गई दो दिवसीय छायाचित्र विकास प्रदर्शनी में युवाओं के साथ महिला-पुरुष प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी के साथ अपने फ़ोटो भी ले रहे है । आज शुक्रवार को प्रदर्शनी का अंतिम दिन था । महासमुंद की रहने वाली उत्तरा विदानी ने मुख्यमंत्री की शहरी स्लम योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं के साथ फ़ोटो लिए । वही एक और व्यक्ति ने प्रदर्शनी देखी और फ़ोटो लिया ।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने गुरुवार को राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आज फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी शुभारम्भ अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार चन्द्रवंशी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और इलेक्ट्राॅनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगणों के साथ ही नागरिकगण उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रातः 11ः00 बजे से रा़ित्र 08ः00 बजे तक खुली थी ।इसमें निःशुल्क प्रवेश था । प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के फोटो और योजनाओं की जानकारी दी गई थी । प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया । आगामी दिनों में जिले के सभी विकासखण्डों में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और उसमें भी निःशुल्क प्रचार सामग्री का वितरण होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें