महासमुंद : आज 89 जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव, अब तक क़रीबन... - CG Sandesh

महासमुंद : आज 89 जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव, अब तक क़रीबन 7000 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें.

महासमुंद जिले में आज शुक्रवार को 89 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।वहीं आज 131 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर अपने घर गए। अब तक कुल 6962 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर अपने घर सुरक्षित पहुँच गए है।

ज़िला स्वास्थ्य से मिली आज की मेडिकल बुलेटिन में बताया की 1139 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई। जिसमें 89 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। सर्वाधिक महासमुंद विकासखंड में 33 कोरोना पॉज़िटिव मिले। वहीं पिथौरा ब्लॉक से 39 लोगों की रिपोर्टों पॉज़िटिव आयी। सरायपाली विकासखंड से 11, बसना से 7 और बागबाहरा विकासखण्ड से 6 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव पायी गई है।

आज की जाँच आरटीपीसीआर से 206, ट्रू नाट से 39 और एंटीजन से सबसे ज़्यादा 884 टेस्ट किए गए। इस प्रकार कुल 1129 टेस्ट किए गए।

ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 7699 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 6962 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें। आज 131 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए। आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 626 है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें