सरकार ने बेरोजगारों से किया वादा नहीं हुआ पूरा,युवाओं को अब ... - CG Sandesh

सरकार ने बेरोजगारों से किया वादा नहीं हुआ पूरा,युवाओं को अब भी भत्ते का इंतजार :कामेश बंजारा

छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षित युवाओं को हर महीने 25सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था,जो अब तक पूरा नहीं हो सका,बेरोजगार युवाओंं को इसका बेसब्री से इंतजार है।

बसना,छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षित युवाओं को हर महीने 25सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता Unemployment Allowance देने का वादा किया था,जो आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेश की सरकार को 2 वर्ष पूर्ण होने पर भी अब तक पूरा नहीं हो सका।

भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा ने कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष मनाते हुए को देखकर विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता एव रोजगार का बेसब्री से इंतजार है। लंबे समय के इंतजार के बाद युवाओं की उम्मीदें अब और बढ़ गई है। इसके अलावा किसान कर्जमाफी पूरी न होने की भी कई खबरें सामने आ रही है एवं किसानों को धान खरीदी केंद्रों में बारदाने भी नही मिल रहे उन्हें धान बेचने टोकन कटाने में कई सारे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही छत्तीसगढ़ में अब तक पूर्ण शराबबंदी भी नहीं हुई है, इससे युवाओं में गुस्सा भी है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हर साल दसवीं,बारहवीं, स्नातक, स्नाकोत्तर समेत उच्च शिक्षा की हाथों में डिग्री होने के बाद भी युवाओं का शासकीय नौकरी करने का सपना साकार नहीं हो रहा है। उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। प्राइवेट सेक्टर से भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं को सामुदायिक विकास और समाज सेवी गतिविधियों में भाग लेने पर हर महीने न्यूनतम 25सौ रुपए देने की घोषणा की थी,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन 2 वर्ष हो गई है,लेकिन अब तक बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। इससे युवाओं की चिंता बढ़ गई है। जिला रोजगार कार्यालय के सूत्रों की माने तो बेरोजगारी भत्ता के संबंध में अब तक शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है।

बढ़ी मायूसी

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लंबे समय तक लॉकडाउन होने पर आज आमजनों की हालत पस्त है तथा युवा पढ़ा लिखा होकर भी घर पर बैठा हुआ है उसे उसके पढ़ाई के आधार पर ना तो कोई ढंग का रोजगार मिल रहा और ना ही काम जिससे वह मानसिक रूप से पीड़ित है तथा सरकार की ओर से ना तो रोजगार मिल रहा है और ना ही बेरोजगारी भत्ता।

भाजपा की रमन सरकार की योजनाओं में बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलते थे।
अब कांग्रेस की सरकार बने 2 वर्ष पर यह सिर्फ वादों तक ही सीमित रह गया है युवा आज कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए 25सौ बेरोजगारी भत्ता का आंख खोलकर इंतजार कर रहा है।

बेरोजगारी भत्ता पर सरकार अब तक कोई निर्देश नही दे रही है सिर्फ नरवा गरवा घुरवा बाड़ी तक गोल गोल घूम 2 वर्ष पूर्ण कर ली है।

आगे भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा का कहना है कि जिले में बरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए बेरोजगारी भत्ता जरूरी हो गया है। ढूंढने पर भी सरकारी और प्राइवेट नौकरी नहीं मिल रही है,हाथ में डिग्री होने के बावजूद बेरोजगार का सामना करना पड़ रहा है। हर महीने बेरोजगारी भत्ता मिल जाता है, तो जरूरतों को पूरा करने में आसानी हो जाएगी। पैसे के लिए परिवार पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। शासन को जल्द अपना वादा पूरा करना चाहिए।


अन्य सम्बंधित खबरें