बसना : धान का तस्करी करते सरकंडा गांव में पिकअप गाड़ी पकड़ाया... - CG Sandesh

बसना : धान का तस्करी करते सरकंडा गांव में पिकअप गाड़ी पकड़ाया.

भंवरपुर, मंडी विभाग से जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर धान की तस्करी करते पिकअप गाड़ी को पकड़ा गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बसना मंडी सचिव वाहिद दयाला एवं भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दुलार सिंह यादव दल बल के साथ सरकंडा गांव रवाना हुये, जहाँ राजेंद्र नायक पिता स्वर्गीय कैलाश नायक के घर से 70 कट्टा धान को उतार लिया था.

मंडी सचिव वाहिद दयाला ने जब ड्राइवर से दस्तावेज के बारें में पूछा तो, ड्राइवर ने मंडी अनुज्ञा पत्र दिखाया मंडी सचिव ने जांच किया तो पता चला कि जिला जांजगीर-चांपा वीरा ग्राम शीलाडीही संतोष आदित्य हार्डवेयर से समलेश्वरी राइस मिल सरायपाली जाना था. जो अवैध रूप से धान बिक्री पाया गया. जिसपर पिकअप गाड़ी सीजी 11 ए बी 22,75 को जप्त कर बसना मंडी लाया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें