ओवर ब्रिज और विधुत तार के कम ऊँचाई के कारण बड़ी वाहनों को होती है परेशानी, विधुत तार को बॉस से उठाकर कराते है ट्रक पार.
इन दिनों शहर सहित ग्रामीण अंचलों में धान मंडी और उपार्जन केंद्रों से किसानों से खरीदे हुए धानो का लगातार उठाए जा रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत विभाग द्वारा लगाए गए बिजली पोल में लगे विधुत वायरों के कम ऊँचाई के वजह से धान परिवहन में लगे ट्रक और उनके हेल्फर और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यह समस्या किसी एक जगह की नही है ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे जगहों में विधुत वायरों की कम ऊँचाई के वजह से आए दिन बड़े ऊँचाई वाले वाहनों को नीचे से पार करना भारी खतरनाक कार्य होता है. इन कम ऊँचाई वाले विधुत वायरों से केवल धान परिवहन में लगे वाहनों को ही परेशानी नही होती है, इनके साथ-साथ खेतों में फसल कटाई के समय धान को जब ट्रैक्टर और ट्रॉली के सहारे जब ब्यारा में लाया जाता है तब भी ऐसे परेशानियों से गुजरना पड़ता है. साथ ही बोर खनन में लगे वाहन और धान कटाई में लगे हार्वेस्टर तक को ऐसे पेशानियों का सामना बार बार करना पड़ता है. मजबूरन ट्रक के हेल्फर और किसानों को बांस के सहारे विधुत वायर को ऊपर उठाकर पार किया जाता है. ऐसे करना किसी खतरे से खाली नही है कभी भी करेंट के चपेट में आ सकते है.
मामला बसना के मंजनीमाटी का है, जहां मोहल्ला के अंतिम छोर में एक विधुत तार काफी निचे हो जाने के कारण बड़ी वाहनों को आने जाने में भारी परेशानी हो रहा है. मार्ग में धान परिवहन में लगे वाहनों का भी आना जाना हो रहा है. जिसके हमेशा विधुत वायर को बांस के सहारे उठाकर ट्रक पार करवाया जा रहा है.
इससे भी बड़ी समस्या बसना मंजनीमाटी गनेकेरा मार्ग में बने ओवरब्रिज का है जहां फोरलेन निर्माण के दौरान ब्रिज के ऊँचाई ही कम कर दिया गया. जिसके कारण आज बड़ी वाहनों का इस ओभर ब्रिज को पार करना नामुनकिन है. बसना से मंजनीमाटी, गनेकेरा ओवरब्रिज मार्ग का ऊँचाई इतना कम है कि ट्रक और बोर वेल और ट्रैक्टर में धान लोडिंग कर पार नही किया जा सकता है.
ओवरब्रिज के बाजू में कच्ची मार्ग से फोर लेन में वाहनों का आना जाना होता है, फोरलेन में यह ओवरब्रिज बड़ी वाहनों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है, मार्ग में ओवरब्रिज को आज तक सुधारा नही गया है.
राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक बड़ी वाहनों और आम लोगों के लिए मुसीबत बनी इस ओभर ब्रिज के खराबियों को आज तक नही सुधारा जा रहा है. इतना ही नही इस ओभर ब्रिज के निचे बरसात के दिनों में निकासी नही होने के कारण भारी मात्रा में पानी भरा रहता है. जिसके कारण ओवरब्रिज के निचे बड़े-बड़े गड्ढे भी बन जाते हैं.
2 वर्ष पहले ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के साथ ओवरब्रिज को सुधारने के किए प्रदर्शन भी किए थे. जिनको ओवरब्रिज को सुधारने भरोशा भी दिलाया गया था लेकिन अब तक सुधार नही किया जा रहा है.
बसना विधुत विभाग अधिकारी बीसी सिंह से चर्चा करने पर बताया कि पिछले वर्ष जहाँ विधुत वायर की ऊंचाइया कम थी उसको सुधार किया गया है, मंजनीमाटी मार्ग का भी विधुत तार को सुधार कर ऊपर कर दिया जायेगा.