24 माह से वेतन नही मिलने से सेल्समेन परेशान, परिवार चलाने मे... - CG Sandesh

24 माह से वेतन नही मिलने से सेल्समेन परेशान, परिवार चलाने में हो रही है परेशान.

विक्रेताओं को 24 माह से वेतन नही मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विक्रेताओं ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया है कि वेतन नही मिलने से आर्थिक तंगी और परिवार के भरण पोषण के लिए भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है.

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बड़ेसाजापाली पंजीयन क्रमांक 1323 के कर्मचारियों द्वारा शिकायत करते हुये बताया है कि कोरोना महामारी के दौरान अपना जीवन जोखिम में डालकर अपना कार्य किए है और 24 माह से उन्हें वेतन प्राप्त नही हुआ है, विक्रेताओं ने अपना आर्थिक स्थिति खराब बताते हुये जिला सहकारी समिति केंद्रीय बैंक शाखा भंवरपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर,  उपपंजीयक सहकारी संस्थाए महासमुंद,  नोडल अधिकारी महासमुंद,  खाद्य निरीक्षक,  समिति प्रबन्धक प्रभारी बड़ेसाजापाली को ज्ञापन सौंप जल्द ही वेतन दिलाने की मांग किये हैं.

इन विक्रेताओं ने सौपा ज्ञापन

जोइधा प्रसाद नायक, गोपाल प्रसाद साहू, चितरंजन साहू, ज्ञानेंद्र पटेल,  चूडा मणि पटेल,  गजेंद्र बंजारे,  मनोहर साहू,  सेतराम,  गणेश नेताम,  पुनिराम लहरे, राधे श्याम साहू,  देव नारायण साहू, जीवन लाल यादव.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें