नेशनल हाइवे तुमगांव के पास होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भं... - CG Sandesh

नेशनल हाइवे तुमगांव के पास होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बीजेपी सांसद प्रतिनिधि सहित 6 गिरफ्तार.

तुमगांव पुलिस ने नेशनल हाइवे तुमगांव के पास एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्यवाही में पुलिस में तीन महिला और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है, पकड़ी गयी महिलाओं में दो बिलासपुर और एक तुमगांव की बताई गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये पुरूषों में एक महासमुंद बीजेपी सांसद का प्रतिनिधि भी है. सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र साव को पिथौरा जिला सहकारी बैंक में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. इसके आलावा अन्य कांति कुमार साव, बसना निवासी और सुसेन सरकार रायपुर निवासी शामिल है.

पुलिस ने सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें