महासमुंद : मेहमान के लिये लेने पहुंचा था शराब, सुपर वाईजर से... - CG Sandesh

महासमुंद : मेहमान के लिये लेने पहुंचा था शराब, सुपर वाईजर से हो गयी मारपीट.

थाना महासमुंद अंतर्गत दलदली रोड शराब भट्टी में मनीष विदानी सुपर वाईजर के पद पर कार्यरत है. जहाँ 20 दिसम्बर 2020 के शाम करीब 07.30 बजे शराब भट्टी के सामने महेश सोनवानी शराब के नशे मे गाली गलौच कर रहा था, जिसे मनीष विदानी द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर महेश सोनवानी तुम मना करने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


इसी तरह महेश सोनवानी 20 दिसम्बर 2020 को घर मे सगाई कार्यक्रम था तो कार्यक्रम के पश्चात अपने महेमान के लिये शराब लेने रात्रि करीब 07.30 बजे अपने भाई गोलू और भानू के साथ देशी शराब भट्टी दलदली रोड गया था, जहाँ शराब भट्टी में शराब ले रहा था तो मनीष और संजू गाली गलौच कर रहे थे.

जिसे गाली गलौच करने महेश ने मना किया तो मनीष और संजू द्वारा गाली गलौच करने से मना करने वाला तू कौन होता है कहते हुये गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे किसी धारदार चीज से उसे गले के पास मारे.

इस घटना को देख महेश का भाई गोलू बीच बचाव करने लगा तो उसके भाई गोलू को भी मारपीट कर पेट के पास चोट पहुचाया गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें