पटेवा : टोलप्लाजा के कर्मचारी ने रोड में कार को अडाकर की बस ड्रायवर और हेल्पर से मारपीट, फ़ास्ट टैग के बावजूद बेरियर नही खुलने से ड्रायवर ने की थी मैनेजर से शिकायत.
थाना पटेवा अंतर्गत झलप बस स्टैण्ड के पास, बस के ड्रायवर व हेल्पर के साथ, तुम बस वालों को बहुत जल्दी रहता है कहकर गाली गलौच और मारपीट की गयी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि सैय्यद मोहम्मद आबीद वर्तमान में वीर ट्रेवल्स बस में ड्रायवरी का काम कर करता है, तथा प्रतिदिन रायपुर से सरायपाली बस लेकर आता जाता है. उसके साथ बस में डेविड विश्वकर्मा हेल्पर का काम करता है.
वीर ट्रेवल्स बस का फास्ट्र ट्रेक बना हुआ है, जो 19 दिसम्बर 2020 को बस से सवारी लेकर सरायपाली से रायपुर आ रहा था तो एनएच 53 रोड टोलप्लाजा ढांक में फास्ट्र ट्रेक मशीन काम नहीं कर रहा था.
जहाँ वह टोलप्लाजा ढांक में काम करने वाला लडका गजेन्द्र साहू से बोला मशीन काम नहीं कर रहा है तो हेण्ड मशीन से बेरियर खोल दो.
इतने में गजेन्द्र साहू बहूत जल्दी करते हो अपने हिसाब से बैरियर खुलेगा कहकर गाली देने लगा तो वह टोलप्लाजा के मैनेजर पाटकर से चर्चा किया और वह बेरियर खुलने के बाद बस में सवारी लेकर रायपुर चला गया.
इसके बाद 20 दिसम्बर 2020 को बस से सवारी लेकर रायपुर से सरायपाली गया एवं पुन: सरायपाली से सवारी लेकर रायपुर जा रहा था तभी बेरियर में काम करने वाला गजेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ झलप बस स्टैण्ड में आल्टो कार क्रमांक CG04 HD 1671 को रोड में अडाकर उसके बस को रोक दिया.
इसके बाद गजेन्द्र साहू अपने साथी कृष्णा यादव एवं राजा अग्रवाल के साथ उसे मां बहन की गंदी-गंदी गली देकर तुम बस वालों को बहुत जल्दी रहता है थोडा सा देर होता है तो चिल्लाना शुरू कर देते हो कहकर सैय्यद मोहम्मद आबीद को हाथ मुक्का से मारपीट किये. जिससे उसके सिर में मारपीट करने से सिर के ऊपर चोट लगा व खून निकला.
इस मामले में उसके हेल्पर डेविड विश्वकर्मा बीच बचाव करने लगा तो उसे भी तीनों लोग हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोट है.
इसके बाद चालक को तीनों लोग देख लेने की धमकी दिये तुम लोगों को इसी रोड में चलना है, ज्यादा बहस करोगे तो जान से मार डालेंगे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.