महासमुंद : सोमवार को 58 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव ... - CG Sandesh

महासमुंद : सोमवार को 58 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी

आज 145 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर अपने घर पहुँचें

महासमुंद जिले में सोमवार को 58 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है ।वहीं आज 145 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए । अब तक कुल 7261 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक होकर अपने घर सुरक्षित पहुँच गए है ।

ज़िला स्वास्थ्य से मिली  मेडिकल बुलेटिन में बताया की 1162 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई। जिसमें 58 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सर्वाधिक सरायपाली विकासखंड में 18 कोरोना पॉज़िटिव मिले । वहीं बागबाहरा और बसना ब्लॉक से 11-11 लोगों की रिपोर्टों पॉज़िटिव आयी । महासमुंद विकासखंड से 10 तथा पिथौरा विकासखण्ड से 8 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव पायी गई है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 102 ,ट्रू नाट से 106 और एंटीजन से सबसे ज़्यादा 972 टेस्ट किए गए। इस प्रकार कुल 1162 टेस्ट किए गए।

ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 7865 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 7261 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें। आज 145 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए। आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 492 है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें