महासमुंद : दुकान में बैठे चाचा-भतीजा से मोहल्ले के कुछ लोगो ... - CG Sandesh

महासमुंद : दुकान में बैठे चाचा-भतीजा से मोहल्ले के कुछ लोगो ने की मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत रमन टोला में दुकान में बैठे चाचा भतीजा से मोहल्ले के कुछ लोगो ने की मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि अजय घृतलहरे किराना दुकान चलाता है. 21 दिसम्बर 2020 के रात्रि करीब 08.30 बजे वह दुकान में बैठा था व चाचा सत्य प्रकाश घृतलहरे भी साथ में बैठा था, तभी मोहल्ले के दिनेश लहरे, परस लहरे, दिलीप लहरे उसके दुकान के सामने मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए आये उन दोनो चाचा भतीजा को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का व लोहे की राड से मारपीट किये जिससे उसके दांये पैर व कमर में व सिर में बांये तरफ चोट लगकर दर्द हो रहा है, व उसके चाचा को दायां हाथ कलाई, बांया कंधे, बांया पैर के जांघ में चोट लगकर दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें