महासमुंद : राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास दो कार आपस में ... - CG Sandesh

महासमुंद : राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास दो कार आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने ड्रायवर साईड को ठोकर मारकर किया एक्सीडेन्ट मामला दर्ज किया गया है.

पंडीत साहू ने पुलिस को बताया कि 21 दिसम्बर 2020 को वह अपने कार हुडई ईयान आई 20 क्र0 OD 03 D 5049 से अपनी पत्नि सरोजनी साहू व दोस्त राजीव मेहेर के साथ पहला जानी अस्पताल शंकर नगर रायपुर से अपने पत्नि सरोजनी साहू का ईलाज करा कर वापस घर जा रहे थे, इस दौरान दोपहर 03:30 बजे जैसी ही राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास पहुंचा था कि सामने से टाटा नेक्सन कार क्र0 CG 06 GQ 6942 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने ड्रायवर साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे कार के सामने ड्रायवर साईड पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एवं उसे मामुली चोट लगा है, उसकी पत्नि सरोजनी साहू को दाहिने आँख के पास, पैर मे चोट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टाटा नेक्सन कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


तथा धीरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि वह 21 दिसम्बर 2020 को अपने कार क्र0 CG 06 GQ 6942 मे रायपुर काम से जा रहा था, दोपहर 03.30 बजे राठी पेट्रोल पंप बेलसोण्डा के पास सामने से कार हुडई ईयान आई 20 क्र0 OD 03 D 5049 का चालक अपने वाहन को बस को ओवर टेक करते तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मानव जीवन को संकट्टापन्न उत्पन्न कर लाकर उसके कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसका कार क्षतिग्रस्त हो गया, उसे किसी प्रकार का चोट नहीं लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हुडई ईयान कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें